पुलवामा के त्राल में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच भीषण मुठभेड़, एक ढेर, 2-3 की घेरेबंदी

दि राइजिंग न्यूज। जम्मू-कश्मीर। 15 मई 2025।  जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। नादेर गांव में चल रहे इस ऑपरेशन में अब तक एक आतंकी मारा गया है, जबकि 2 से 3 आतंकवादियों को चारों ओर से घेर लिया गया है।

पुलवामा के त्राल में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच भीषण मुठभेड़, एक ढेर, 2-3 की घेरेबंदी

दि राइजिंग न्यूज। जम्मू-कश्मीर। 15 मई 2025। 

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। नादेर गांव में चल रहे इस ऑपरेशन में अब तक एक आतंकी मारा गया है, जबकि 2 से 3 आतंकवादियों को चारों ओर से घेर लिया गया है।

यह मुठभेड़ पहलगाम आतंकी हमले के बाद शुरू हुए सघन एंटी-टेरर अभियान का हिस्सा है, जिसमें सुरक्षाबलों ने आतंकवाद को जड़ से उखाड़ने का संकल्प लिया है। पूरे जम्मू-कश्मीर में तलाशी अभियान तेज़ कर दिए गए हैं और आतंकियों को एक-एक कर ढेर किया जा रहा है।

त्राल के नादेर गांव में जारी ऑपरेशन

इस एनकाउंटर की पुष्टि करते हुए कश्मीर ज़ोन पुलिस ने बयान जारी किया—

"अवंतीपोरा के नादेर, त्राल इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है। पुलिस और सुरक्षा बल मोर्चे पर हैं। आगे की जानकारी जल्द दी जाएगी।"

सुरक्षाबलों की टीम में भारतीय सेना, CRPF और J&K पुलिस शामिल हैं, जो अत्याधुनिक हथियारों और तकनीकों के साथ ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं।

शोपियां में लश्कर के तीन आतंकी मारे गए

इससे पहले मंगलवार को शोपियां के केलर क्षेत्र में ऑपरेशन केलर के तहत तीन लश्कर-ए-तैयबा आतंकवादियों को ढेर किया गया। राष्ट्रीय राइफल्स की यूनिट को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद सटीक कार्रवाई करते हुए सभी आतंकियों को मार गिराया गया।

ऑपरेशन ऑल-आउट फिर से एक्टिव

पहलगाम में हुए हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने ‘ऑल-आउट’ पॉलिसी को री-एक्टिवेट कर दिया है, जिसमें आतंकियों को चिन्हित कर त्वरित कार्रवाई की जा रही है।