IND vs ENG 4th Test: टीम इंडिया को लगा करारा झटका, दो अहम खिलाड़ी बाहर – प्लेइंग इलेवन पर संकट!
दि राइजिंग न्यूज। मैनचेस्टर, 21 जुलाई 2025 । 23 जुलाई से मैनचेस्टर में भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच खेला जाना है, लेकिन इससे पहले टीम इंडिया को दोहरा झटका लगा है। दो प्रमुख खिलाड़ी – ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी और तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह चोट के चलते मुकाबले से बाहर हो गए हैं। इससे टीम की संतुलन और रणनीति दोनों पर असर पड़ा है।
दि राइजिंग न्यूज। मैनचेस्टर, 21 जुलाई 2025 ।
23 जुलाई से मैनचेस्टर में भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच खेला जाना है, लेकिन इससे पहले टीम इंडिया को दोहरा झटका लगा है। दो प्रमुख खिलाड़ी – ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी और तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह चोट के चलते मुकाबले से बाहर हो गए हैं। इससे टीम की संतुलन और रणनीति दोनों पर असर पड़ा है।
नीतीश रेड्डी की चोट: टीम का बैलेंस बिगड़ा
BCCI के अनुसार, नीतीश कुमार रेड्डी के बाएं घुटने में चोट है, जिसकी वजह से वह न सिर्फ मैनचेस्टर टेस्ट बल्कि सीरीज के आखिरी मैच से भी बाहर हो गए हैं। रेड्डी एक उभरते ऑलराउंडर थे, जिनसे निचले क्रम में बल्लेबाजी और मिड-ओवर में गेंदबाजी का जिम्मा संभालने की उम्मीद थी।
अर्शदीप सिंह भी बाहर: तेज आक्रमण पर असर
तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को बेकेनहैम में अभ्यास के दौरान अंगूठे में चोट लगी, जिससे वह चौथे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। भले ही उन्होंने अभी तक सीरीज में कोई मैच नहीं खेला था, लेकिन उन्हें चौथे टेस्ट में मौका मिलने की प्रबल संभावना थी।
कंबोज को मिली एंट्री
इन दोनों खिलाड़ियों के बाहर होने पर बीसीसीआई ने अंशुल कंबोज को कवर के रूप में टीम में शामिल किया है। वे मैनचेस्टर में टीम के साथ जुड़ चुके हैं।
भारत की अपडेटेड टीम (4th Test के लिए):
शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, कुलदीप यादव, अंशुल कंबोज