पश्चिम एशिया तनाव के बीच एयर इंडिया की 58 उड़ानें संचालित

पश्चिम एशिया तनाव के बीच एयर इंडिया की 58 उड़ानें संचालित

पश्चिम एशिया तनाव के बीच एयर इंडिया की 58 उड़ानें संचालित

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने 11 मार्च को क्षेत्र के लिए कुल 58 निर्धारित और अतिरिक्त उड़ानें संचालित करने का फैसला किया है। एयरलाइन की ओर से जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार ये उड़ानें पश्चिम एशिया के कई शहरों के लिए चलाई जा रही हैं। 

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की ओर से जेद्दा (सऊदी अरब) और मस्कट (ओमान) के लिए नियमित उड़ान सेवाएं जारी रखी गई हैं। एयर इंडिया दिल्ली और मुंबई से जेद्दा के लिए एक-एक राउंड ट्रिप उड़ान संचालित कर रही है, जबकि एयर इंडिया एक्सप्रेस हैदराबाद और कोझिकोड से जेद्दा के लिए उड़ानें चला रही है।

मस्कट के लिए भी एयर इंडिया एक्सप्रेस अपनी निर्धारित सेवाएं जारी रखे हुए है। इनमें दिल्ली, मुंबई, कन्नूर, तिरुवनंतपुरम और तिरुचिरापल्ली से एक-एक राउंड ट्रिप उड़ान और कोच्चि से दो राउंड ट्रिप उड़ानें शामिल हैं।

इसके अलावा दोनों एयरलाइनों की ओर से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के विभिन्न शहरों के लिए 36 अतिरिक्त गैर-निर्धारित (ad-hoc) उड़ानें भी संचालित की जाएंगी। हालांकि इन उड़ानों का संचालन संबंधित हवाई अड्डों पर स्लॉट और अन्य परिस्थितियों पर निर्भर करेगा।

एयर इंडिया ने कहा है कि जिन यात्रियों की उड़ानें अस्थायी रूप से प्रभावित हुई हैं, वे बिना अतिरिक्त शुल्क के अपनी टिकट को आगे की तारीख के लिए रीबुक करा सकते हैं या पूरा रिफंड ले सकते हैं। एयरलाइन प्रभावित यात्रियों से संपर्क भी कर रही है ताकि उन्हें नई उड़ानों के विकल्प दिए जा सकें