कांग्रेस नेता से 10 लाख की ठगी राहुल गांधी के सेक्रेटरी बनकर रची साजिश
हरियाणा में कांग्रेस के एक नेता से राहुल गांधी का पर्सनल सेक्रेटरी बनकर 10 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने फर्जी फंडरेजिंग और पार्टी कार्यक्रम का झांसा देकर पैसे ऐंठे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और डिजिटल सबूतों की पड़ताल की जा रही है।