अफगानिस्तान का पाकिस्तान पर हमला! BLA का दावा – चाघी और रावलकोट में युद्ध जैसी स्थिति
दि राइजिंग न्यूज। इस्लामाबाद/काबुल। 29 मई, 2025 । भारत के साथ "ऑपरेशन सिंदूर" में करारी हार झेलने के बाद पाकिस्तान के लिए एक और बड़ी मुसीबत खड़ी हो गई है। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने दावा किया है कि अफगानिस्तान की सेना ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर हमला किया है। सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो में बॉर्डर पर हो रही बमबारी और टैंकों की तैनाती साफ देखी जा सकती है।
दि राइजिंग न्यूज। इस्लामाबाद/काबुल। 29 मई, 2025 ।
भारत के साथ "ऑपरेशन सिंदूर" में करारी हार झेलने के बाद पाकिस्तान के लिए एक और बड़ी मुसीबत खड़ी हो गई है। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने दावा किया है कि अफगानिस्तान की सेना ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर हमला किया है। सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो में बॉर्डर पर हो रही बमबारी और टैंकों की तैनाती साफ देखी जा सकती है।
BLA के मुताबिक, पाकिस्तान द्वारा अफगान सीमा पर की गई गोलीबारी के जवाब में तालिबान की सेना ने कड़ी कार्रवाई की है। अफगानी फोर्सेज ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के चाघी जिले में घुसकर हमला बोला है, जहां पर इस वक्त भी दोनों सेनाओं के बीच भीषण गोलीबारी जारी है।
रावलकोट और लाहौर भी निशाने पर!
BLA ने यह भी दावा किया है कि तालिबान आर्मी ने POK (पाक अधिकृत कश्मीर) के रावलकोट पर भी हमला किया है। इसके अलावा लाहौर में ब्लैकआउट की खबर भी सामने आई है, जिससे पाकिस्तान में दहशत का माहौल है।
सीमा से सटे इलाकों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। स्थानीय लोगों में डर का माहौल है और कई गांवों से लोगों के पलायन की सूचना है। पाकिस्तान की सेना को अलर्ट पर रखा गया है।
यह स्थिति क्यों है गंभीर?
-
BLA लगातार पाकिस्तान के खिलाफ सक्रिय है और अफगानिस्तान की मौन सहमति का भी इशारा कर रहा है।
-
तालिबान सरकार और पाकिस्तान के रिश्ते पहले से तनावपूर्ण हैं।
-
अफगानिस्तान का यह हमला क्षेत्रीय अस्थिरता को और गहरा कर सकता है।