पहलगाम हमले के बाद 10 आतंकियों के घर ध्वस्त
दि राइजिंग न्यूज। 26 अप्रैल 2025 ।
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने पहलगाम हमले के बाद बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 आतंकियों के ठिकानों को जमींदोज कर दिया। शनिवार देर रात शोपियां जिले के वंडिना जैनापोरा इलाके में आतंकी अदनान शफी का घर ध्वस्त किया गया। अदनान ने 2024 में लश्कर-ए-तैयबा ज्वाइन किया था और घाटी में सक्रिय था।
3 सेकंड में उड़ा दिया गया घर!
इससे पहले कुपवाड़ा में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी फारूक अहमद का घर ब्लास्ट कर तीन सेकंड में मलबे में तब्दील कर दिया गया। फारूक फिलहाल पाकिस्तान में छिपा हुआ है और वहीं से गतिविधियां चला रहा था।
इन आतंकियों के घर हुए तबाह
-
अदनान शफी (शोपियां)
-
फारूक अहमद (कुपवाड़ा)
-
आदिल अहमद थोकर (अनंतनाग)
-
अहसान उल हक शेख (पुलवामा)
-
आसिफ अहमद शेख (त्राल)
-
शाहिद अहमद कुट्टे (शोपियां)
-
जाहिद अहमद गनी (कुलगाम)
- तीन अन्य नाम भी शामिल हो गए हैं।
सुरक्षाबलों का सख्त संदेश
सुरक्षाबलों ने साफ कर दिया है कि "आतंक और उसके समर्थकों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस" की नीति जारी रहेगी। स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील भी की गई है।
पहलगाम हमले का असर
शुक्रवार को पहलगाम हमले में शामिल 2 आतंकियों के घर भी ध्वस्त किए गए थे। आदिल हुसैन थोकर का घर IED से उड़ाया गया, जबकि आसिफ शेख के घर को बुलडोजर से गिराया गया।