RCB की जीत का जश्न बना मातम – हादसे में 11 की मौत, फ्रेंचाइज़ी ने किया मुआवजे का ऐलान

दि राइजिंग न्यूज। लखनऊ। 5 जून, 2025 ।  आईपीएल 2025 की ऐतिहासिक जीत के बाद बेंगलुरु में जश्न का माहौल था। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की पहली ट्रॉफी जीतने के बाद जैसे ही टीम 4 जून को शहर पहुंची, वहां उनकी विक्ट्री परेड के लिए हज़ारों की भीड़ उमड़ पड़ी। लेकिन यह खुशी कुछ ही पलों में मातम में बदल गई — भीड़ में मची भगदड़ से 11 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए।

RCB की जीत का जश्न बना मातम – हादसे में 11 की मौत, फ्रेंचाइज़ी ने किया मुआवजे का ऐलान
RCB's victory celebration turned into mourning - 11 died in an accident franchise announced compensation

दि राइजिंग न्यूज। लखनऊ। 5 जून, 2025 । 

आईपीएल 2025 की ऐतिहासिक जीत के बाद बेंगलुरु में जश्न का माहौल था। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की पहली ट्रॉफी जीतने के बाद जैसे ही टीम 4 जून को शहर पहुंची, वहां उनकी विक्ट्री परेड के लिए हज़ारों की भीड़ उमड़ पड़ी। लेकिन यह खुशी कुछ ही पलों में मातम में बदल गई — भीड़ में मची भगदड़ से 11 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए।

RCB का भावुक कदम: हर परिवार को मिलेगा 10 लाख मुआवज़ा

RCB फ्रेंचाइज़ी ने हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए 5 जून को एक आधिकारिक बयान में कहा कि मृतकों के परिवारों को 10-10 लाख रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी। साथ ही उन्होंने बताया कि घायलों की मदद के लिए ‘RCB Cares’ नाम से एक सहायता कोष भी बनाया गया है।
बयान में कहा गया:

“कल बेंगलुरु में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने RCB परिवार को गहरा आघात दिया है। सम्मान और एकजुटता के संकेत के रूप में हमने यह मदद देने का निर्णय लिया है।”

विराट कोहली की प्रतिक्रिया: "मैं पूरी तरह टूट चुका हूं"

RCB के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने इस हादसे पर गहरा शोक जताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर RCB का बयान शेयर करते हुए लिखा:

"मेरे पास शब्द नहीं हैं। मैं पूरी तरह से टूट चुका हूं।"
क्रिकेट जगत के कई अन्य खिलाड़ियों और प्रशंसकों ने भी इस दुर्घटना पर संवेदना व्यक्त की है।