ट्रैफिक नियम तोड़ा तो सस्पेंड होगा ड्राइविंग लाइसेंस ! जानें नया सिस्टम
दि राइजिंग न्यूज। नई दिल्ली । 05 मई 2025 । अब बार-बार ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करना भारी पड़ सकता है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ड्राइविंग लाइसेंस (DL) के लिए एक नेगेटिव प्वाइंट सिस्टम लागू करने की योजना बना रहा है। इसका उद्देश्य देश में सड़क सुरक्षा को बढ़ाना और नियम तोड़ने वालों पर सख्ती बरतना है।
दि राइजिंग न्यूज। नई दिल्ली । 05 मई 2025 ।
अब बार-बार ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करना भारी पड़ सकता है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ड्राइविंग लाइसेंस (DL) के लिए एक नेगेटिव प्वाइंट सिस्टम लागू करने की योजना बना रहा है। इसका उद्देश्य देश में सड़क सुरक्षा को बढ़ाना और नियम तोड़ने वालों पर सख्ती बरतना है।
क्या है नया DL Negative Point System?
सरकार द्वारा प्रस्तावित इस सिस्टम के तहत, अगर कोई वाहन चालक तेज रफ्तार, रेड लाइट जंप या लापरवाही से गाड़ी चलाता है, तो उसके ड्राइविंग लाइसेंस पर नेगेटिव प्वाइंट जुड़ेंगे। यह सिस्टम परीक्षा में मिलने वाली नेगेटिव मार्किंग की तरह काम करेगा।
जैसे-जैसे नियम उल्लंघन बढ़ते जाएंगे, वैसे-वैसे लाइसेंस पर अंक घटते जाएंगे। यदि ये नेगेटिव प्वाइंट्स तय सीमा से ऊपर चले जाते हैं, तो चालक का ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड या रद्द कर दिया जाएगा।
कितने प्वाइंट पर क्या होगा?
2011 की विशेषज्ञ समिति की सिफारिश के अनुसार:
-
12 नेगेटिव प्वाइंट्स 3 साल में जमा होने पर लाइसेंस 1 साल के लिए सस्पेंड किया जा सकता है।
-
बार-बार नियम तोड़ने वालों का लाइसेंस 5 साल तक के लिए रद्द हो सकता है।
हालांकि मंत्रालय अभी इस सिस्टम की सटीक पॉलिसी और स्कोर लिमिट पर विचार कर रहा है।
रिन्यूअल और ड्राइविंग टेस्ट पर असर
नए सिस्टम के लागू होने के बाद, ट्रैफिक उल्लंघन करने वाले ड्राइवरों को लाइसेंस रिन्यूअल के वक्त फिर से ड्राइविंग टेस्ट देना पड़ सकता है। इससे यह सुनिश्चित होगा कि बार-बार नियम तोड़ने वाला व्यक्ति दोबारा गाड़ी चलाने के योग्य है या नहीं।
इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए भी नई योजना
मंत्रालय लो-स्पीड इलेक्ट्रिक वाहनों (1,500 वाट और 25 किमी/घंटे से कम की गति) के लिए भी लर्निंग लाइसेंस का प्रावधान लाने पर विचार कर रहा है।