60 फाइटर जेट्स से भीषण हमला, गिराए 120 बम गिराए, रक्षा मंत्रालय और परमाणु ठिकाने तबाह

दि राइजिंग न्यूज। इजरायल। 20 जून, 2025 ।  इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। गुरुवार देर रात इजरायली वायुसेना ने ईरान की राजधानी तेहरान पर भीषण हमला किया। इस ऑपरेशन में 60 से ज्यादा फाइटर जेट्स का उपयोग करते हुए करीब 120 महाविनाशकारी बम गिराए गए। इन हमलों में ईरान के परमाणु कार्यक्रम, रक्षा मंत्रालय, और मिसाइल निर्माण केंद्रों को निशाना बनाया गया।

60 फाइटर जेट्स से भीषण हमला, गिराए 120 बम गिराए, रक्षा मंत्रालय और परमाणु ठिकाने तबाह
Fierce attack by 60 fighter jets 120 bombs dropped Defense Ministry and nuclear installations destroyed

दि राइजिंग न्यूज। इजरायल। 20 जून, 2025 । 

इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। गुरुवार देर रात इजरायली वायुसेना ने ईरान की राजधानी तेहरान पर भीषण हमला किया। इस ऑपरेशन में 60 से ज्यादा फाइटर जेट्स का उपयोग करते हुए करीब 120 महाविनाशकारी बम गिराए गए। इन हमलों में ईरान के परमाणु कार्यक्रम, रक्षा मंत्रालय, और मिसाइल निर्माण केंद्रों को निशाना बनाया गया।

कहां-कहां हुए हमले?

इजरायली वायुसेना ने जानकारी दी कि:

  • तेहरान के स्पांड मुख्यालय भवन को ध्वस्त किया गया, जहां उन्नत हथियारों और रक्षा तकनीक का विकास होता था।

  • ईरान के मिसाइल इंजन निर्माण कारखानों, कच्चे माल भंडारण केंद्रों और उत्पादन स्थलों को पूरी तरह नष्ट किया गया।

  • ईरान के रक्षा मंत्रालय और परमाणु प्रोजेक्ट्स से जुड़े औद्योगिक केंद्र भी पूरी तरह खत्म कर दिए गए।

रडार सिस्टम भी ढेर

इजरायली फाइटर जेट्स ने ईरान के रडार सिस्टम और मिसाइल डिफेंस यूनिट्स को इस्फहान और तेहरान क्षेत्रों में निशाना बनाकर ध्वस्त कर दिया। इसके अलावा, ईरान की तरफ से छोड़े गए चार ड्रोन भी वायुसेना ने हवा में ही नष्ट कर दिए।

वीडियो भी जारी

इजरायली रक्षा बल (IDF) ने हमलों का वीडियो भी जारी किया है, जिसमें धमाकों की गूंज और इमारतों के मलबे देखे जा सकते हैं।

यह हमला क्यों अहम है?

ईरान लंबे समय से इजरायल के खिलाफ रॉकेट और ड्रोन हमलों में संलिप्त रहा है। हाल ही में इजरायल के तेल अवीव, हैफा और अन्य शहरों पर हमलों के बाद, यह जवाबी कार्रवाई मानी जा रही है।