बेंगलुरु एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान से टकराया टेंपो ट्रैवलर, चालक घायल

दि राइजिंग न्यूज। बेंगलुरु।  केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया जब एक टेंपो ट्रैवलर खड़े इंडिगो विमान से टकरा गया। यह घटना दोपहर करीब 12:15 बजे हुई, जब एक थर्ड पार्टी ग्राउंड हैंडलिंग एजेंसी द्वारा संचालित वाहन पार्क किए गए विमान के अंडरकैरिज से जा भिड़ा।

बेंगलुरु एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान से टकराया टेंपो ट्रैवलर, चालक घायल

दि राइजिंग न्यूज। बेंगलुरु। 

केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया जब एक टेंपो ट्रैवलर खड़े इंडिगो विमान से टकरा गया। यह घटना दोपहर करीब 12:15 बजे हुई, जब एक थर्ड पार्टी ग्राउंड हैंडलिंग एजेंसी द्वारा संचालित वाहन पार्क किए गए विमान के अंडरकैरिज से जा भिड़ा।

इंडिगो एयरलाइंस की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि दुर्घटना चालक की लापरवाही के कारण हुई। उस समय वाहन में स्टाफ को उतारा जा रहा था। टक्कर के कारण वाहन का ऊपरी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और उसकी विंडस्क्रीन टूट गई। हादसे में चालक को मामूली चोटें आई हैं।

विमान अल्फा पार्किंग बे 71 पर खड़ा था और उसके इंजन की मरम्मत की जा रही थी। एयरपोर्ट अधिकारियों ने कहा है कि इस हादसे की जांच की जा रही है और संबंधित एजेंसी से जवाब तलब किया गया है।

बेंगलुरु एयरपोर्ट के प्रवक्ता ने बताया, “हमारे यात्रियों, एयरलाइंस भागीदारों और स्टाफ की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।” इस घटना से जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें क्षतिग्रस्त टेंपो ट्रैवलर को देखा जा सकता है।