उदयपुर में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प, इलाके में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात

दि राइजिंग न्यूज। उदयपुर। 16 मई 2025।  उदयपुर के धानमंडी थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम दो समुदायों के बीच हुई कहासुनी ने अचानक उग्र रूप ले लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक सब्जी विक्रेता और एक युवक के बीच मामूली बहस हुई थी, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, समुदाय विशेष के कुछ युवकों ने सब्जी विक्रेता पर तलवार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

उदयपुर में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प, इलाके में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात

दि राइजिंग न्यूज। उदयपुर। 16 मई 2025। 

उदयपुर के धानमंडी थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम दो समुदायों के बीच हुई कहासुनी ने अचानक उग्र रूप ले लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक सब्जी विक्रेता और एक युवक के बीच मामूली बहस हुई थी, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, समुदाय विशेष के कुछ युवकों ने सब्जी विक्रेता पर तलवार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

हमले के बाद माहौल और तनावपूर्ण हो गया, हमलावरों ने इलाके में पथराव किया और कई ठेलों को नुकसान पहुँचाया। घटना से आक्रोशित लोगों ने विरोध स्वरूप सड़क किनारे खड़े ठेलों को आग के हवाले कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाई और चार थानों की टीमें मौके पर भेजी गईं। एसपी योगेश गोयल खुद घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायज़ा लिया। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।

सीसीटीवी फुटेज में हथियारों से लैस हमलावरों की गतिविधियां कैद हुई हैं, जिनके आधार पर जांच तेज़ कर दी गई है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।