पेट्रोल की जगह लेगा इथेनॉल
केंद्र सरकार ने E100 यानी 100 प्रतिशत इथेनॉल ईंधन को कानूनी मंजूरी दे दी है। सरकार का दावा है कि इससे कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता कम होगी, किसानों की आय बढ़ेगी और प्रदूषण में कमी आएगी। हालांकि इसके व्यापक उपयोग के लिए विशेष वाहनों और नए बुनियादी ढांचे की आवश्यकता होगी।