कुख्यात अपराधी रिया सिन्हा पर एक और मामला दर्ज
झारखंड की कुख्यात महिला अपराधी रिया सिन्हा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। रांची जेल से चाईबासा मंडल कारा शिफ्टिंग के दौरान तलाशी में उसके पास से मोबाइल सिम कार्ड, चार्जर और संदिग्ध दस्तावेज बरामद हुए हैं। इस मामले में उसके खिलाफ नया केस दर्ज किया गया है।