टीसीएस नासिक केस: यौन शोषण और कथित धर्मांतरण नेटवर्क का सनसनीखेज खुलासा

टीसीएस नासिक केस, यौन शोषण आरोप, कथित धर्मांतरण नेटवर्क, कॉर्पोरेट स्कैंडल, एचआर विवाद, पुलिस जांच, व्हाट्सऐप ग्रुप, कर्मचारी उत्पीड़न, आईटी कंपनी न्यूज, नासिक समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़, कार्यस्थल सुरक्षा

टीसीएस नासिक केस: यौन शोषण और कथित धर्मांतरण नेटवर्क का सनसनीखेज खुलासा

दि राइजिंग न्यूज डेस्क। 15 अप्रैल,  2026 ।

नासिक स्थित( टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज) की शाखा से जुड़ा एक मामला इन दिनों सुर्खियों में है। इस केस में कंपनी के कुछ कर्मचारियों और HR से जुड़े लोगों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं, जिनमें यौन शोषण, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और कथित तौर पर टारगेटेड धर्मांतरण जैसी गतिविधियां शामिल हैं।

क्या है पूरा मामला

पुलिस जांच के अनुसार, शिकायतकर्ताओं ने एक ऐसे नेटवर्क का खुलासा किया है जिसमें कुछ सीनियर स्टाफ और एक HR मैनेजर के शामिल होने का दावा किया गया है। बताया जा रहा है कि ये लोग ट्रेनिंग टीम का हिस्सा थे और नए कर्मचारियों की व्यक्तिगत जानकारी तक उनकी पहुंच थी।

इसी जानकारी के आधार पर कथित तौर पर उन कर्मचारियों को निशाना बनाया जाता था जो आर्थिक या पारिवारिक समस्याओं से जूझ रहे थे।

ट्रेनिंग के दौरान विवादित गतिविधियां

जांच में सामने आया है कि ट्रेनिंग सेशन्स के दौरान कुछ धार्मिक विषयों पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की जाती थीं। जब कोई कर्मचारी इससे आहत होता, तो कथित तौर पर HR मैनेजर उससे संपर्क कर भरोसा जीतने की कोशिश करती थी।

इसके बाद धीरे-धीरे उस व्यक्ति पर जीवनशैली, पहनावे और विचारों में बदलाव लाने का दबाव बनाया जाता था। एक मामले में दावा किया गया है कि एक महिला कर्मचारी ने इन प्रभावों के चलते अपने परिवार से विवाद कर लिया और घर में धार्मिक प्रतीकों को हटा दिया।

व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े संकेत

जांच एजेंसियों के अनुसार, आरोपियों द्वारा एक व्हाट्सऐप ग्रुप का उपयोग किया जा रहा था, जहां संभावित ‘टारगेट्स’ पर चर्चा होती थी। इस ग्रुप में कर्मचारियों की पहचान, उनकी धार्मिक सोच और कंपनी के अंदर की गतिविधियों को लेकर बातचीत किए जाने की बात सामने आई है।

पुलिस कार्रवाई

अब तक इस मामले में सात लोगों को हिरासत में लिया गया है। इनमें कुछ प्रमुख नाम भी शामिल बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और आगे और खुलासों की संभावना जताई जा रही है।