पाक सीमा में अनजाने में घुसा BSF जवान, पाकिस्तानी रेंजर्स ने लिया हिरासत में – फ्लैग मीटिंग जारी

दि राइजिंग न्यूज। 25 अप्रैस 2025 ।  पंजाब के फिरोज़पुर सेक्टर में भारत-पाक सीमा पर एक संवेदनशील घटनाक्रम सामने आया है। 182वीं बटालियन के बीएसएफ कांस्टेबल पीके सिंह अनजाने में सीमा पार कर पाकिस्तान की सीमा में दाखिल हो गए, जिसके बाद पाक रेंजर्स ने उन्हें हिरासत में ले लिया। यह घटना बुधवार दोपहर की बताई जा रही है।

पाक सीमा में अनजाने में घुसा BSF जवान, पाकिस्तानी रेंजर्स ने लिया हिरासत में – फ्लैग मीटिंग जारी

दि राइजिंग न्यूज। 25 अप्रैस 2025 । 

पंजाब के फिरोज़पुर सेक्टर में भारत-पाक सीमा पर एक संवेदनशील घटनाक्रम सामने आया है। 182वीं बटालियन के बीएसएफ कांस्टेबल पीके सिंह अनजाने में सीमा पार कर पाकिस्तान की सीमा में दाखिल हो गए, जिसके बाद पाक रेंजर्स ने उन्हें हिरासत में ले लिया। यह घटना बुधवार दोपहर की बताई जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक, कांस्टेबल पीके सिंह ड्यूटी पर थे और किसानों की निगरानी कर रहे थे, जो सीमा पर स्थित खेतों में गेहूं की कटाई कर रहे थे। गर्मी से राहत पाने के लिए पीके सिंह एक पेड़ की छांव में बैठ गए, जो सीमा रेखा के बेहद पास या संभवतः ज़ीरो लाइन पार पाकिस्तानी क्षेत्र में था। वहीं मौजूद एक पाकिस्तानी किसान ने उन्हें देख लिया और इसकी सूचना पाकिस्तान रेंजर्स को दे दी। रेंजर्स ने मौके पर पहुंचकर जवान को हिरासत में ले लिया और उनकी सर्विस राइफल भी जब्त कर ली।

बीएसएफ सूत्रों ने जानकारी दी कि घटना के तुरंत बाद भारत और पाकिस्तान के बीच फ्लैग मीटिंग बुलाई गई है ताकि कांस्टेबल पीके सिंह की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जा सके।

हालांकि, सामान्य परिस्थितियों में इस तरह की घटनाओं का समाधान सैन्य प्रोटोकॉल के तहत फ्लैग मीटिंग से हो जाता है, लेकिन पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के चलते भारत-पाक संबंधों में तनाव बढ़ गया है, जिससे इस मामूली-सी घटना का हल निकलना अब और जटिल हो गया है।

भारतीय एजेंसियां लगातार पाकिस्तान के साथ संपर्क में हैं और जवान की सकुशल वापसी के लिए कोशिशें जारी हैं।