अयोध्या से योगी की हुंकार — "अब बहुत जी लिया पाकिस्तान, खत्म होने का समय आ गया है"
दि राइजिंग न्यूज। अयोध्या, उत्तर प्रदेश । 23 मई, 2025 । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या से पाकिस्तान को करारा संदेश देते हुए कहा कि "अब पाकिस्तान के ज्यादा दिन नहीं बचे हैं, 75 साल बहुत हो गए — उसका अंत अब निकट है।" उन्होंने यह बात ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता के बाद कही, जिसमें भारतीय सेना ने 26 निर्दोष नागरिकों की शहादत के बदले 124 आतंकियों को ढेर कर दिया।
दि राइजिंग न्यूज। अयोध्या, उत्तर प्रदेश । 23 मई, 2025 ।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या से पाकिस्तान को करारा संदेश देते हुए कहा कि "अब पाकिस्तान के ज्यादा दिन नहीं बचे हैं, 75 साल बहुत हो गए — उसका अंत अब निकट है।" उन्होंने यह बात ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता के बाद कही, जिसमें भारतीय सेना ने 26 निर्दोष नागरिकों की शहादत के बदले 124 आतंकियों को ढेर कर दिया।
हनुमानगढ़ी में ‘श्री हनुमत कथा मंडप’ का लोकार्पण करने पहुंचे सीएम योगी ने कहा कि "पाकिस्तानी आतंकियों ने हमारे लोगों को धर्म पूछकर मारा, लेकिन भारत की सेना ने उन्हें उसी भाषा में जवाब दिया।"
"ये नया भारत है, छेड़ता नहीं है... लेकिन छोड़ता भी नहीं"
सीएम योगी ने अपने संबोधन में पाकिस्तान पर सीधा हमला बोला और कहा:
"वहां का आतंकवाद ही पाकिस्तान को ले डूबेगा। वो अपने ही कर्मों का फल भुगत रहा है। अब उसका कृत्रिम अस्तित्व अधिक दिन टिकने वाला नहीं है।"
उन्होंने यह भी कहा कि भारत अब कमजोर नहीं रहा।
"हम किसी को छेड़ते नहीं हैं, लेकिन कोई हमें छेड़े तो उसे छोड़ते भी नहीं हैं।"
ऑपरेशन सिंदूर और भारत की सैन्य शक्ति
सीएम योगी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को भारतीय सेना की वीरता का प्रमाण बताया।
उन्होंने कहा कि भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान के कई हमलों को विफल किया और दुश्मन को भारी नुकसान पहुंचाया।
"रामनगरी अयोध्या का पुनरुत्थान हो चुका है"
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि 500 वर्षों बाद अयोध्या का गौरव लौट आया है।
उन्होंने कहा:
"जिस अयोध्या को एक समय सुविधाओं के लिए तरसना पड़ता था, आज उसका कायाकल्प हो चुका है।"