मेरठ में साइबर ठगी गैंग का भंडाफोड़
मेरठ में साइबर सेल और नौचंदी थाना पुलिस ने फर्जी स्पा सर्विस और टूर-ट्रैवल कंपनी के नाम पर करोड़ों रुपये की ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर नकदी, वाहन और डिजिटल उपकरण बरामद किए हैं। मुख्य आरोपी ने पहचान छिपाने के लिए नाम बदलकर ‘अभिराज’ रख लिया था।