अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा: लंदन जा रहा एअर इंडिया का ड्रीमलाइनर टेकऑफ के तुरंत बाद क्रैश, 242 लोग थे सवार
दि राइजिंग न्यूज। अहमदाबाद। 12 जून, 2025 । गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर एक बड़ा विमान हादसा हो गया। एयर इंडिया की लंदन जाने वाली फ्लाइट AI-171, जो सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से टेकऑफ कर रही थी, उड़ान भरने के महज दो मिनट बाद ही मेघानीनगर क्षेत्र के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह इलाका एयरपोर्ट से लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
दि राइजिंग न्यूज। अहमदाबाद। 12 जून, 2025 ।
गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर एक बड़ा विमान हादसा हो गया। एयर इंडिया की लंदन जाने वाली फ्लाइट AI-171, जो सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से टेकऑफ कर रही थी, उड़ान भरने के महज दो मिनट बाद ही मेघानीनगर क्षेत्र के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह इलाका एयरपोर्ट से लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
विमान में कितने लोग थे सवार?
इस बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें:
-
230 यात्री
-
12 क्रू मेंबर (2 पायलट सहित) शामिल थे।
यात्रियों में:
-
169 भारतीय नागरिक
-
53 ब्रिटिश
-
7 पुर्तगाली
-
1 कनाडाई नागरिक शामिल थे।
हादसे की जानकारी और दृश्य
-
विमान ने दोपहर 1:38 बजे उड़ान भरी थी और 1:40 बजे रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
-
धमाके के साथ आग लग गई और आसमान में काले धुएं का विशाल गुबार फैल गया।
-
सोशल मीडिया पर दुर्घटना की वीडियो फुटेज वायरल हो रही हैं।
-
प्लेन के क्रैश होते ही फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का काम शुरू हुआ।
राहत और बचाव कार्य
-
एनडीआरएफ और बीएसएफ की टीमें तुरंत मौके पर रवाना की गईं।
-
90 कर्मियों वाली तीन एनडीआरएफ टीमें गांधीनगर से भेजी गईं, वडोदरा से अतिरिक्त टीमें आ रही हैं।
-
इमरजेंसी रिस्पॉन्स सेंटर एक्टिव किया गया है।
-
नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया।
पूर्व मुख्यमंत्री भी थे सवार!
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी इस विमान में सवार थे।
उनकी स्थिति को लेकर आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।
हादसे के तुरंत बाद सरकार की प्रतिक्रिया
-
नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू और गृह मंत्री अमित शाह ने इमरजेंसी बैठक के बाद तुरंत अहमदाबाद के लिए प्रस्थान किया।
-
एयर एक्सीडेंट इंवेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) की टीम को मौके पर भेजा गया है।
-
DGCA और DAW के अधिकारी पहले से ही अहमदाबाद में जांच कर रहे हैं।
एयर इंडिया और चेयरमैन का बयान
एअर इंडिया प्रवक्ता ने X पर कहा:
“हम हादसे में हुए नुकसान का पता लगा रहे हैं और जल्द ही सभी जानकारी साझा की जाएगी।”
चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने दुख जताते हुए कहा:
“हम इस दुर्घटना से प्रभावित सभी परिवारों के साथ खड़े हैं। हमारा पूरा ध्यान अब पीड़ितों और उनके परिजनों को सहायता देने पर है।”