पहलगाम आतंकी हमला - सर्वदलीय बैठक में आतंक के खिलाफ सर्वसम्मति
दि राइजिंग न्यूज। 24 अप्रैल 2025 । पहलगाम आतंकी हमले पर सर्वदलीय बैठक जारी। हमले में मृतकों के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया। मीटिंग में सरकार और भी कड़े कदम उठा सकती है। यह उच्चस्तरीय बैठक सुरक्षा स्थिति की गंभीरता और आगामी रणनीतियों पर चर्चा के लिहाज से अहम मानी जा रही है। इससे पहले गुरुवार सुबह अमित शाह और विदेश मंत्री जयशंकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले और उनको सारी जानकारी सौंपी। कई देशों के राजनयिकों को विदेश मंत्रालय (MEA) में तलब किया गया, जिन्हें इस हमले को लेकर ब्रीफिंग दी गई है।
दि राइजिंग न्यूज। 24 अप्रैल 2025 ।
पहलगाम आतंकी हमले पर सर्वदलीय बैठक जारी। हमले में मृतकों के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया। मीटिंग में सरकार और भी कड़े कदम उठा सकती है। यह उच्चस्तरीय बैठक सुरक्षा स्थिति की गंभीरता और आगामी रणनीतियों पर चर्चा के लिहाज से अहम मानी जा रही है। इससे पहले गुरुवार सुबह अमित शाह और विदेश मंत्री जयशंकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले और उनको सारी जानकारी सौंपी। कई देशों के राजनयिकों को विदेश मंत्रालय (MEA) में तलब किया गया, जिन्हें इस हमले को लेकर ब्रीफिंग दी गई है।