सत्यपाल मलिक की तबीयत नाज़ुक, किडनी फेल – अस्पताल से दी जानकारी
दि राइजिंग न्यूज। नई दिल्ली । 22 मई, 2025। जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक की तबीयत अचानक बिगड़ गई है और उन्हें दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया है। एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर उन्होंने खुद एक तस्वीर साझा करते हुए बताया कि उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है और वह इस समय किसी से भी बात करने की हालत में नहीं हैं।
दि राइजिंग न्यूज। नई दिल्ली । 22 मई, 2025।
जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक की तबीयत अचानक बिगड़ गई है और उन्हें दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया है। एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर उन्होंने खुद एक तस्वीर साझा करते हुए बताया कि उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है और वह इस समय किसी से भी बात करने की हालत में नहीं हैं।
मलिक ने लिखा:
"मेरे बहुत से शुभचिंतकों के फ़ोन आ रहे हैं जिन्हें उठाने में मैं असमर्थ हूं। अभी मेरी हालत बहुत खराब है। मैं किसी से भी बात करने की हालत में नहीं हूं। 11 मई से अस्पताल में भर्ती हूं।"
किडनी फेल, डायलिसिस जारी
अस्पताल सूत्रों के अनुसार, 11 मई को उन्हें यूटीआई (यूरीन इन्फेक्शन) की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया था। संक्रमण अब उनकी दोनों किडनियों को नुकसान पहुंचा चुका है।
एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया कि स्थिति बेहद गंभीर है और पिछले तीन दिनों से उन्हें डायलिसिस पर रखा गया है।
CBI की चार्जशीट और भ्रष्टाचार का मामला
इसी दिन CBI ने सत्यपाल मलिक समेत 6 अन्य के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। आरोप है कि उन्होंने जम्मू-कश्मीर के किरू जलविद्युत परियोजना (₹2200 करोड़ की लागत) के सिविल वर्क्स के ठेकों में अनियमितता बरती और पटेल इंजीनियरिंग लिमिटेड को अनुचित लाभ पहुंचाया।
CBI की जांच में सामने आया है कि ई-टेंडरिंग और रिवर्स ऑक्शन की प्रक्रिया को दरकिनार कर मनमाने ढंग से ठेका दिया गया।