Robotaxi: बिना ड्राइवर के सड़कों पर दौड़ी नई रोबोटैक्सी, जानिए लॉन्च डेट
दि राइजिंग न्यूज। टेक्सास। 11 जून, 2025 । टेस्ला प्रमुख एलन मस्क ने एलान किया है कि कंपनी की ऑटोनॉमस यानी ड्राइवरलेस कार Tesla Robotaxi को 22 जून को लॉन्च किया जाएगा। यह लॉन्चिंग टेक्सास के ऑस्टिन में की जाएगी। हालांकि मस्क ने इसे 'अस्थायी तारीख' बताते हुए कहा है कि सुरक्षा कारणों से इसमें बदलाव संभव है।
दि राइजिंग न्यूज। टेक्सास। 11 जून, 2025 ।
टेस्ला प्रमुख एलन मस्क ने एलान किया है कि कंपनी की ऑटोनॉमस यानी ड्राइवरलेस कार Tesla Robotaxi को 22 जून को लॉन्च किया जाएगा। यह लॉन्चिंग टेक्सास के ऑस्टिन में की जाएगी। हालांकि मस्क ने इसे 'अस्थायी तारीख' बताते हुए कहा है कि सुरक्षा कारणों से इसमें बदलाव संभव है।

ऑस्टिन में हो रही टेस्टिंग
टेस्ला की रोबोटैक्सी को हाल ही में ऑस्टिन की सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। वायरल वीडियो में यह कार बिना ड्राइवर के भीड़भाड़ वाले इलाके में चलते दिखी। हालांकि, एक दूसरी टेस्ला कार उसकी परफॉर्मेंस को मॉनिटर करती नजर आई।
क्या है रोबोटैक्सी?
Tesla Robotaxi एक पर्पज-बिल्ट ऑटोनॉमस व्हीकल है, जिसमें न स्टीयरिंग व्हील है, न ही पैडल। इसका डिजाइन पूरी तरह फ्यूचरिस्टिक है और इसके प्रोडक्शन से पहले इसे सरकारी मंजूरी लेनी होगी। शुरुआत में यह सर्विस ऑस्टिन में शुरू होगी और फिर अन्य शहरों में विस्तार किया जाएगा।

सेफ्टी और विवाद
हाल ही में टेस्ला की ऑटोनॉमस कारों से जुड़े हादसों के कारण लोग इसकी सुरक्षा पर सवाल उठा रहे हैं। लेकिन एलन मस्क का दावा है कि यह कारें इंसानी ड्राइवर वाली कारों से 10-20 गुना ज्यादा सुरक्षित होंगी। साथ ही, इसकी रनिंग कॉस्ट सिर्फ 0.20 डॉलर प्रति मील हो सकती है, जो आम बसों की तुलना में काफी कम है।