इंडिगो फ्लाइट में टर्बुलेंस का कहर: टूट गई विमान की नोज, यात्री दहशत में!
दि राइजिंग न्यूज। श्रीनगर। 21 मई, 2025। दिल्ली से श्रीनगर जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E2142 एक गंभीर मौसम प्रणाली की चपेट में आ गई। बुधवार देर शाम श्रीनगर के नज़दीक विमान को तेज ओलावृष्टि और टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा, जिसके कारण विमान का 'नोज कोन' (सामने का हिस्सा) पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
दि राइजिंग न्यूज। श्रीनगर। 22 मई, 2025।
दिल्ली से श्रीनगर जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E2142 एक गंभीर मौसम प्रणाली की चपेट में आ गई। बुधवार देर शाम श्रीनगर के नज़दीक विमान को तेज ओलावृष्टि और टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा, जिसके कारण विमान का 'नोज कोन' (सामने का हिस्सा) पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
वीडियो वायरल: यात्री चीखते-बिलखते नजर आए
इस डरावने अनुभव का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। इसमें देखा जा सकता है कि विमान हवा में तेज़ी से हिल रहा है और ओले लगातार टकरा रहे हैं। यात्री भयभीत हैं, कुछ रो रहे हैं, कुछ शांति बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं।
पायलट ने ATC को दी इमरजेंसी सूचना
स्थिति बिगड़ने पर पायलट ने तुरंत श्रीनगर ATC को आपात सूचना दी। क्रू और पायलट की सूझबूझ से विमान को शाम 6:30 बजे सुरक्षित श्रीनगर एयरपोर्ट पर उतार लिया गया। सभी 227 यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं।
‘एयरक्राफ्ट ऑन ग्राउंड’ घोषित
इंडिगो ने विमान को 'Aircraft on Ground' (AOG) घोषित किया है, यानी यह तब तक उड़ान नहीं भरेगा जब तक पूरी मरम्मत और जांच नहीं हो जाती।
दिल्ली-NCR में भी खराब मौसम, फ्लाइट्स डायवर्ट
इसी दौरान दिल्ली-NCR में भी खराब मौसम के चलते कई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हुईं। मौसम विभाग के अनुसार यह बदलाव पंजाब से लेकर बांग्लादेश तक फैले एक सक्रिय ईस्ट-वेस्ट ट्रफ के कारण हुआ।
एयरपोर्ट अथॉरिटी और इंडिगो का बयान
दोनों ने इस बात की पुष्टि की है कि एयरक्राफ्ट को ओलों ने नुकसान पहुंचाया, लेकिन सभी यात्री सुरक्षित हैं। फ्लाइट क्रू ने सुरक्षा मानकों का पूरा पालन किया और संकट को सफलतापूर्वक संभाला।