UPSC CSE Final Result 2024: प्रयागराज की शक्ति दुबे टॉपर, कुल 1009 उम्मीदवारों का चयन

दि राइजिंग न्यूज। नई दिल्ली, 22 अप्रैल 2025 संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज, 22 अप्रैल 2025, को सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2024 के फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, वे अब UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपने नाम और रोल नंबर चेक कर सकते हैं।

UPSC CSE Final Result 2024: प्रयागराज की शक्ति दुबे टॉपर, कुल 1009 उम्मीदवारों का चयन

दि राइजिंग न्यूज। नई दिल्ली, 22 अप्रैल 2025

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज, 22 अप्रैल 2025, को सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2024 के फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, वे अब UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपने नाम और रोल नंबर चेक कर सकते हैं।

शक्ति दुबे बनीं टॉपर

इस साल की परीक्षा में प्रयागराज की रहने वाली शक्ति दुबे ने टॉप रैंक हासिल की है। उनके बाद हर्षिता गोयल दूसरे स्थान पर और डोनरे आर्चित पराग तीसरे स्थान पर रहे। टॉप 10 उम्मीदवारों की सूची इस प्रकार है:

  1. शक्ति दुबे

  2. हर्षिता गोयल

  3. Donre Archit Parag

  4. Shah Margi Chirag

  5. आकाश गर्ग

  6. कोमल पूनिया

  7. आयुषी बंसल

शक्ति दुबे की शिक्षा और तैयारी का सफर

शक्ति दुबे ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की और फिर बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से बायोकेमिस्ट्री में परास्नातक (Post Graduation) किया। उन्होंने 2018 से UPSC की तैयारी शुरू की थी और अब उनके वर्षों के कठिन परिश्रम का फल उन्हें सफलता के रूप में मिला है।

हाल ही में चहल अकादमी को दिए एक मॉक इंटरव्यू में शक्ति ने बताया कि उन्होंने अपनी रणनीति में कंसिस्टेंसी, फोकस और स्मार्ट स्टडी को अहम स्थान दिया। वे अब देश की सबसे प्रतिष्ठित सेवा IAS में शामिल होने जा रही हैं।

कुल 1009 उम्मीदवारों का चयन

इस बार कुल 1,009 उम्मीदवारों को विभिन्न प्रतिष्ठित सेवाओं के लिए चयनित किया गया है, जिनमें शामिल हैं:

  • भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS)

  • भारतीय विदेश सेवा (IFS)

  • भारतीय पुलिस सेवा (IPS)

  • अन्य ग्रुप A और B सेवाएं

वर्गवार चयनित उम्मीदवारों की संख्या:

  • सामान्य वर्ग (General): 335

  • EWS: 109

  • OBC: 318

  • SC: 160

  • ST: 87

दिव्यांग श्रेणी से भी 45 उम्मीदवार सफल

इस बार PwBD (दिव्यांगजन) कैटेगरी से 45 उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की:

  • PwBD-1 (दृष्टिबाधित): 12

  • PwBD-2 (श्रवण बाधित): 8

  • PwBD-3 (चलने-फिरने में असमर्थ): 16

  • PwBD-5 (अन्य दिव्यांगता): 9

देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा

UPSC CSE को भारत की सबसे कठिन और प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक माना जाता है। हर साल लाखों उम्मीदवार इसमें भाग लेते हैं, लेकिन केवल कुछ ही इस मुकाम तक पहुंच पाते हैं।