दिल्ली में बारिश से हवाई सेवाएं प्रभावित, कई उड़ानें लेट और डायवर्ट
दिल्ली में बारिश से हवाई सेवाएं प्रभावित, कई उड़ानें लेट और डायवर्ट
राजधानी में खराब मौसम का असर अब हवाई सेवाओं पर भी साफ देखने को मिल रहा है। तेज बारिश, आंधी और बदलते मौसम के कारण पर कई उड़ानों के संचालन में बाधा आई है।
एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, खराब विजिबिलिटी और तेज हवाओं के चलते कई फ्लाइट्स को देरी से उड़ान भरनी पड़ी, जबकि कुछ उड़ानों को अन्य शहरों की ओर डायवर्ट करना पड़ा। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा और एयरपोर्ट पर लंबी कतारें भी देखने को मिलीं।
बताया जा रहा है कि , और की कई फ्लाइट्स इस मौसम की मार से प्रभावित हुई हैं। यात्रियों को समय-समय पर अपनी उड़ान की स्थिति चेक करने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ घंटों तक मौसम इसी तरह खराब बना रह सकता है, जिससे फ्लाइट ऑपरेशन पर और असर पड़ने की संभावना है। एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले फ्लाइट स्टेटस जरूर जांच लें।
इसके अलावा, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एयर ट्रैफिक कंट्रोल द्वारा सावधानी बरती जा रही है, ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके। यात्रियों की सुविधा के लिए एयरलाइंस द्वारा हेल्पडेस्क और अपडेट सिस्टम भी सक्रिय किए गए हैं।