जनगणना ड्यूटी से किया इनकार तो होगी प्राथमिकी! यूपी प्रशासन का बड़ा एक्शन
ग्रेटर नोएडा में जनगणना 2027 को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। ड्यूटी रिसीव नहीं करने वाले कर्मचारियों और प्रागणकों को अंतिम चेतावनी दी गई है कि बुधवार शाम तक कार्य शुरू न करने पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। प्रशासन ने RWA, स्कूलों और स्थानीय लोगों से भी सहयोग की अपील की है।