राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय से 3 घंटे पूछताछ, जांच का दायरा बढ़ा
अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस ने जांच तेज करते हुए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से करीब तीन घंटे तक पूछताछ की। जांच एजेंसियां अब ट्रस्ट के दस्तावेजों, कर्मचारियों की भूमिका और बैंकिंग लेनदेन की भी गहन पड़ताल कर रही हैं।