चांदी रिकॉर्ड स्तर से दो लाख रुपये से ज्यादा सस्ती
सोना और चांदी की कीमतों में पिछले सप्ताह भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सप्ताह के अंत में तेजी के बावजूद दोनों कीमती धातुएं कुल मिलाकर गिरावट में रहीं। चांदी अब अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर से दो लाख रुपये से अधिक सस्ती हो चुकी है, जबकि सोने में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।