ईरान दे रहा सस्ता तेल, फिर भी भारत क्यों सतर्क
अमेरिका द्वारा अस्थायी प्रतिबंध राहत दिए जाने के बाद ईरान ने भारत समेत कई देशों को रियायती दरों पर कच्चा तेल बेचने की पेशकश की है। हालांकि रिपोर्टों के अनुसार भारत फिलहाल बड़े पैमाने पर अतिरिक्त ईरानी तेल खरीदने के मूड में नहीं है, क्योंकि भारतीय रिफाइनरियां पहले से ही लंबी अवधि के आपूर्ति अनुबंधों और भंडारण व्यवस्थाओं से जुड़ी हुई हैं।