विशाखापत्तनम के सिम्हाचलम मंदिर में बड़ा हादसा : दीवार गिरने से 8 श्रद्धालुओं की मौत

दि राइजिंग न्यूज। 30 अप्रैल 2025 । विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश : सिम्हाचलम स्थित श्री वराहालक्ष्मी नरसिंह स्वामी मंदिर में बुधवार तड़के चंदनोत्सव के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण मंदिर परिसर में हाल ही में बनाई गई एक दीवार ढह गई, जिसके मलबे में दबकर 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 3 घायल हो गए।

विशाखापत्तनम के सिम्हाचलम मंदिर में बड़ा हादसा  : दीवार गिरने से 8 श्रद्धालुओं की मौत

दि राइजिंग न्यूज। 30 अप्रैल 2025 । विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश :
सिम्हाचलम स्थित श्री वराहालक्ष्मी नरसिंह स्वामी मंदिर में बुधवार तड़के चंदनोत्सव के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण मंदिर परिसर में हाल ही में बनाई गई एक दीवार ढह गई, जिसके मलबे में दबकर 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 3 घायल हो गए।

मृतकों में 5 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल हैं। हादसा सुबह लगभग 2:15 बजे हुआ, जब भारी बारिश के साथ तेज हवाओं ने मंदिर की एक नई दीवार को कमजोर कर दिया। यह दीवार 300 रुपये के टिकट धारकों की लाइन के लिए बनाई गई थी। दीवार का एक हिस्सा अचानक गिर गया और उसके नीचे कई श्रद्धालु दब गए।


राहत एवं बचाव कार्य तेज

घटना की जानकारी मिलते ही NDRF और SDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं और तेजी से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। अभी तक मलबे से 7 शव मौके पर और एक घायल ने अस्पताल में दम तोड़ाKGH अस्पताल में सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जबकि घायलों का इलाज चल रहा है।


आला अधिकारी और गृह मंत्री मौके पर

जिला कलेक्टर एमएन हरेनधीर प्रसाद, पुलिस आयुक्त शंखब्रत बागची, गृह मंत्री वंगालापुडी अनिता और सांसद एम श्रीभारत ने घटनास्थल का दौरा किया।
गृह मंत्री ने कहा, “यह दीवार हाल ही में बनी थी, इसकी गुणवत्ता और निर्माण प्रक्रिया की गहन जांच की जाएगी।” उन्होंने राहत कार्यों में कोई लापरवाही न बरतने के सख्त निर्देश दिए।


श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए वैकल्पिक इंतज़ाम

मंदिर प्रशासन ने 300 रुपये वाले टिकटधारकों की लाइन को वैकल्पिक मार्ग पर डायवर्ट किया है ताकि चंदनोत्सव का आयोजन बाधित न हो।
इस साल 2 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद थी।


मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू का शोक संदेश

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने राहत कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा दी जाए और पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान की जाए।


जांच के आदेश

गृह मंत्री ने स्पष्ट किया कि दीवार के निर्माण में किसी तरह की लापरवाही हुई या नहीं, यह जांच के बाद ही साफ होगा। निर्माण की गुणवत्ता और जिम्मेदारी तय करने के लिए तकनीकी विशेषज्ञों की टीम गठित की गई है।


चंदनोत्सव: आस्था का पर्व

चंदनोत्सव सिम्हाचलम मंदिर का एक प्रमुख वार्षिक आयोजन है, जब भगवान नरसिंह स्वामी की मूर्ति को चंदन से ढका जाता है और लाखों श्रद्धालु 'निजरूप' दर्शन के लिए आते हैं। इस आयोजन को लेकर हर साल बड़े पैमाने पर इंतज़ाम किए जाते हैं।