यूपी के 19 जिलों में 7 मई को होगा मॉक ड्रिल

दि राइजिंग न्यूज। लखनऊ । 06 मई 2025 ।  भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनज़र केंद्र सरकार ने पूरे देश में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल कराने का निर्देश दिया है। यह अभूतपूर्व मॉक ड्रिल 7 मई (बुधवार) को देश के 244 जिलों में आयोजित की जाएगी। उत्तर प्रदेश में भी 19 स्थानों को चिन्हित किया गया है, जहां इस ड्रिल को तीन श्रेणियों में बांटकर कराया जाएगा।

यूपी के 19 जिलों में 7 मई को होगा मॉक ड्रिल

दि राइजिंग न्यूज। लखनऊ । 06 मई 2025 । 

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनज़र केंद्र सरकार ने पूरे देश में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल कराने का निर्देश दिया है। यह अभूतपूर्व मॉक ड्रिल 7 मई (बुधवार) को देश के 244 जिलों में आयोजित की जाएगी। उत्तर प्रदेश में भी 19 स्थानों को चिन्हित किया गया है, जहां इस ड्रिल को तीन श्रेणियों में बांटकर कराया जाएगा।

डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया कि इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य किसी भी युद्ध जैसे हालात में नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और आपातकालीन सेवाओं की तत्परता को परखना है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार, यह ड्रिल सिविल प्रशासन, पुलिस, अग्निशमन सेवा, और आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF/SDRF) के समन्वय से कराई जाएगी।

तीन श्रेणियों में बाँटा गया है मॉक ड्रिल का आयोजन

  • ए श्रेणी

    • बुलंदशहर (नरोरा)

  • बी श्रेणी

    • आगरा, प्रयागराज (इलाहाबाद), बरेली, गाजियाबाद, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मथुरा, मेरठ, मुरादाबाद, सहारनपुर, वाराणसी, बक्शी का तालाब, मुगलसराय, सरसवा

  • सी श्रेणी

    • बागपत, मुजफ्फरनगर


क्या-क्या होगा मॉक ड्रिल में?

यह मॉक ड्रिल 1971 के बाद पहली बार इतने बड़े पैमाने पर आयोजित की जा रही है। इसका उद्देश्य संभावित युद्ध या हमले की स्थिति में नागरिकों को अलर्ट करना, सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाना और रेस्क्यू अभ्यास करना है।

  • एयर सायरन बजेंगे

  • ब्लैकआउट (बत्ती गुल) का अभ्यास किया जाएगा

  • नागरिकों को सुरक्षित स्थानों की ओर एवैक्युएट किया जाएगा

  • राहत एवं बचाव टीमों की तैनाती और कार्यप्रणाली का परीक्षण किया जाएगा

देशभर के कई शहरों में सायरन टेस्टिंग शुरू हो चुकी है, जैसे मुंबई के दादर, श्रीनगर, और गुजरात के कुछ इलाकों में भी तैयारियों का जायज़ा लिया जा रहा है।