ऑपरेशन सिंदूर : भारत के मिसाइल हमले से नूरखान एयरबेस समेत कई ठिकाने तबाह – शहबाज़ शरीफ का वीडियो वायरल
दि राइजिंग न्यूज। नई दिल्ली/इस्लामाबाद । 17 मई 2025। पाकिस्तान ने आखिरकार भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता को स्वीकार कर लिया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह खुलकर मानते हैं कि भारतीय मिसाइल हमलों में नूरखान एयरबेस समेत कई अहम ठिकानों को भारी नुकसान हुआ है।
दि राइजिंग न्यूज। नई दिल्ली/इस्लामाबाद । 17 मई 2025।
पाकिस्तान ने आखिरकार भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता को स्वीकार कर लिया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह खुलकर मानते हैं कि भारतीय मिसाइल हमलों में नूरखान एयरबेस समेत कई अहम ठिकानों को भारी नुकसान हुआ है।
यह वही पाकिस्तान है जो कुछ दिनों पहले तक यह दावा कर रहा था कि "कुछ नहीं हुआ", और अपनी जनता को गुमराह कर जीत का झूठा जश्न मना रहा था। लेकिन अब शहबाज़ शरीफ की स्वीकारोक्ति ने दुनिया के सामने हकीकत उजागर कर दी है।
क्या बोले शहबाज़ शरीफ?
वीडियो में शहबाज़ शरीफ पाकिस्तान के शीर्ष सैन्य और सरकारी अधिकारियों के सामने कहते हैं:
"9 और 10 मई की रात करीब ढाई बजे चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल असीम मुनीर ने सिक्योर लाइन पर बताया कि भारत ने बैलिस्टिक मिसाइल दागे हैं, जिनमें से एक नूरखान एयरबेस पर गिरा है और अन्य मिसाइलें भी विभिन्न ठिकानों पर गिरी हैं।"
उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तानी वायुसेना ने देश की रक्षा के लिए स्वदेशी तकनीक और चीनी लड़ाकू विमानों की मदद से जवाबी कार्रवाई की।
क्यों खास है नूरखान एयरबेस?
नूरखान एयरबेस पाकिस्तान का सबसे संवेदनशील और हाई-प्रोफाइल एयरबेस माना जाता है।
-
यह VVIP ट्रांसपोर्ट बेस है, जहां से प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और वरिष्ठ सैन्य अधिकारी सफर करते हैं।
-
इस्लामाबाद के पास स्थित यह एयरबेस पाकिस्तान की सैन्य रणनीति का अहम केंद्र है।
सैटेलाइट तस्वीरों से हुआ खुलासा
SkyFi और Satellogic की ओर से उपलब्ध कराई गई सैटेलाइट तस्वीरों में यह स्पष्ट रूप से देखा गया है कि:
-
भारतीय वायुसेना ने बेहद सटीकता से नूरखान एयरबेस पर हमला किया।
-
वहां एक सफेद G450 (G-IV-X) विमान मौजूद था, जिसका इस्तेमाल आमतौर पर VVIP उड़ानों के लिए किया जाता है।
-
मिसाइल इंपैक्ट साइट और विमान के बीच सिर्फ 435 मीटर की दूरी थी, जिससे यह साफ होता है कि हमला कितना सटीक और खतरनाक था।
-
एक कमांड एंड कंट्रोल यूनिट पूरी तरह तबाह हो गई।
भारत की रणनीति को दुनिया ने देखा
भारत के इस सर्जिकल स्ट्राइक लेवल हमले से न सिर्फ पाकिस्तान के सैन्य ढांचे को चोट पहुंची है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की सामरिक क्षमताओं का प्रदर्शन भी हुआ है।
ऑपरेशन सिंदूर अब सिर्फ एक सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि भारत की रणनीतिक दृढ़ता का प्रतीक बन गया है।