नोएडा में रेड अलर्ट जारी, अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रखा गया

दि राइजिंग न्यूज। लखनऊ। 10 मई 2025।  भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर में रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया है। संभावित आपात परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन, पुलिस, फायर डिपार्टमेंट और CISF अधिकारियों ने 50 से अधिक बेड वाले सभी अस्पतालों के प्रतिनिधियों के साथ आपात बैठक की।

नोएडा में रेड अलर्ट जारी, अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रखा गया

दि राइजिंग न्यूज। लखनऊ। 10 मई 2025। 

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर में रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया है। संभावित आपात परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन, पुलिस, फायर डिपार्टमेंट और CISF अधिकारियों ने 50 से अधिक बेड वाले सभी अस्पतालों के प्रतिनिधियों के साथ आपात बैठक की।

आपात स्थिति के लिए अस्पतालों को तैयार रहने के निर्देश

बैठक में प्रशासन ने सभी अस्पतालों को हवाई हमलों, आगजनी, इमारत ढहने और रेस्क्यू ऑपरेशन जैसे हालातों के लिए तैयार रहने को कहा।
अस्पतालों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने फायर सेफ्टी उपकरणों, स्ट्रक्चरल सेफ्टी और मेडिकल इमरजेंसी सिस्टम की समीक्षा करें और सुनिश्चित करें कि मरीजों को किसी भी स्थिति में सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा सके।

भारत ने पाकिस्तान को दिया करारा जवाब

22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष नागरिकों की मौत के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और POK में 9 आतंकी अड्डों को ध्वस्त किया। इसके जवाब में पाकिस्तान ने भारतीय सीमावर्ती इलाकों में ड्रोन हमले किए जिन्हें भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने नाकाम कर दिया। भारत ने हर हमले का करारा जवाब देकर पाकिस्तान को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया है।