कच्चे तेल में बड़ी गिरावट जारी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते के बाद ब्रेंट क्रूड 77 डॉलर प्रति बैरल से नीचे पहुंच गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे भारत के आयात बिल और महंगाई पर राहत मिल सकती है, हालांकि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तत्काल कटौती की संभावना कम है।