आग में फंसे 3डी आर्टिस्ट ने सुनाई आपबीती
लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड से जान बचाकर निकले 3डी आर्टिस्ट मोहम्मद आसिफ ने हादसे की भयावह कहानी सुनाई। उन्होंने बताया कि आग और धुएं के बीच फंसने के बाद लोगों को अपनी जान बचाने के लिए खिड़कियों और बिजली के तारों का सहारा लेना पड़ा। इमारत में इमरजेंसी एग्जिट न होने से हालात और गंभीर हो गए।