“हनीमून की जगह हुआ ‘हार्ट-स्वैप’, बदायूं की घटना

दि राइजिंग न्यूज। बदायूं। 17 जून, 2025 ।  'एक शादी, दो दिल, तीन फैसले' उत्तर प्रदेश के बदायूं में हुआ ऐसा किस्सा, जहां शादी के 9 दिन बाद दुल्हन प्रेमी संग फरार हो गई, और दूल्हे ने कहा — ‘अच्छा हुआ, मैं राजा रघुवंशी बनने से बच गया!’ ये है यूपी की वो प्रेम कहानी, जो कोर्ट नहीं, थाने में 'हैप्पी एंडिंग' तक पहुंची।” जानिए कब क्या-क्या हुआ...

“हनीमून की जगह हुआ ‘हार्ट-स्वैप’, बदायूं की घटना

दि राइजिंग न्यूज। बदायूं। 17 जून, 2025 । 

'एक शादी, दो दिल, तीन फैसले'

उत्तर प्रदेश के बदायूं में हुआ ऐसा किस्सा, जहां शादी के 9 दिन बाद दुल्हन प्रेमी संग फरार हो गई, और दूल्हे ने कहा — ‘अच्छा हुआ, मैं राजा रघुवंशी बनने से बच गया!’
ये है यूपी की वो प्रेम कहानी, जो कोर्ट नहीं, थाने में 'हैप्पी एंडिंग' तक पहुंची।” जानिए कब क्या-क्या हुआ...

17 मई: मंगलसूत्र और मंगलवाद्य

बदायूं ज़िले के मौसमपुर गांव के सुनील की धूमधाम से शादी होती है बिसौली थाना क्षेत्र की खुशबू से। सब कुछ सपनों जैसा – हल्दी, मेहंदी, सात फेरे और भरपूर उम्मीदें।

18 मई: नई जिंदगी की शुरुआत

दुल्हन अगले दिन विदा होकर ससुराल आती है। घर में रौनक होती है, बहू के स्वागत में थाल सजाए जाते हैं। सुनील मन ही मन नैनीताल हनीमून का प्लान बना रहा होता है।

27 मई: मायके की एक ‘छोटी’ यात्रा

खुशबू मायके जाती है, कहती है – “थोड़े दिन मां-पापा के पास रहना है।” सब सामान्य लगता है, सुनील खुश है कि अब हनीमून के बाद सब सेट हो जाएगा।

1 जून के बाद: भाग मिल्खा भाग – इन लव

मायके से खुशबू का कोई अता-पता नहीं। सुनील थाने पहुंचता है – “मेरी पत्नी लापता है।” पुलिस तलाश शुरू करती है।

थाने में ‘प्लॉट ट्विस्ट’

10 जून को अचानक खुशबू खुद थाने पहुंचती है – लेकिन अकेली नहीं, साथ में होता है उसका पुराना प्रेमी!
वो पुलिस के सामने कहती है –

“अब मैं अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती हूं।”

पति की प्रतिक्रियाओं में फ़िल्मी ट्विस्ट

जहां कोई और पति ‘दबंग मोड’ में जाता, सुनील बोले:

“अच्छा हुआ मैं राजा रघुवंशी बनने से बच गया! अब हम तीनों खुश हैं – वो अपने प्यार के साथ और मैं अपनी ज़िंदगी के साथ।”

थाना बना सुलह केंद्र

पुलिस दोनों पक्षों को बैठाती है, शादी में दिए गए जेवर, गहने, तोहफ़े – सबका आदान-प्रदान होता है।
दूल्हे की भाभी कहती हैं:

“जो दिया, वो वापस लिया। अब सब निपट गया।”

कानूनी प्रक्रिया पूरी, प्रेमी के साथ चली गई दुल्हन

बिना किसी एफआईआर, बवाल या आरोप के, लड़की अपने प्रेमी संग पुलिस की मौजूदगी में चली जाती है। सुनील भी अपने गांव लौट आता है – कंधे पर शादी का झोला नहीं, पर चेहरे पर सुकून जरूर होता है।


क्या है सीख?

"प्यार न बंदी है सात फेरों का, न कानून की धाराओं का।
और कभी-कभी, राजा न बनने में ही भलाई होती है।”