क्रिकेटर रिंकू और प्रिया की सगाई, कई दिग्गज हुए शामिल
दि राइजिंग न्यूज। लखनऊ। 8 जून, 2025 । भारतीय क्रिकेट टीम के चर्चित बल्लेबाज रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की युवा सांसद प्रिया सरोज ने 8 जून (रविवार) को एक निजी लेकिन भव्य समारोह में सगाई कर ली। यह रिंग सेरेमनी लखनऊ के पॉश Centrum होटल में आयोजित की गई थी, जिसमें करीब 300 खास मेहमान मौजूद रहे।
दि राइजिंग न्यूज। लखनऊ। 8 जून, 2025 ।
भारतीय क्रिकेट टीम के चर्चित बल्लेबाज रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की युवा सांसद प्रिया सरोज ने 8 जून (रविवार) को एक निजी लेकिन भव्य समारोह में सगाई कर ली। यह रिंग सेरेमनी लखनऊ के पॉश Centrum होटल में आयोजित की गई थी, जिसमें करीब 300 खास मेहमान मौजूद रहे।
कौन-कौन रहा मौजूद?
समारोह में टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी प्रवीण कुमार, पीयूष चावला, और यूपी रणजी टीम के कप्तान आर्यन जुयाल जैसे बड़े क्रिकेटर्स शामिल हुए। साथ ही समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव, सांसद जया बच्चन, वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव, और राज्य सभा सांसद राजीव शुक्ला भी नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने पहुंचे।
कैसा रहा कपल का लुक?
रिंकू सिंह ने क्लासिक व्हाइट ड्रेस पहनी थी, जबकि प्रिया सरोज ने खूबसूरत पिंक गाउन में एंट्री की। स्टेज पर पहुंचते ही प्रिया की आंखें खुशी के आंसुओं से भर आईं, लेकिन बाद में दोनों ने कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए पोज़ दिए।
स्पेशल रिंग्स और डिशेस
सगाई के लिए दोनों ने खासतौर पर अपनी पसंद की रिंग्स तैयार करवाई थीं — प्रिया ने अपनी अंगूठी कोलकाता से डिजाइन करवाई, जबकि रिंकू ने अपनी रिंग मुंबई से बनवाई। दोनों रिंग्स की कुल कीमत लगभग ₹2.5 लाख बताई जा रही है।
क्या रहा मेन्यू?
मेन्यू को भी पूरी तरह कपल की पसंद के अनुसार तैयार किया गया था। प्रिया ने अपने फेवरेट बंगाली रसगुल्ले और काजू पनीर रोल को शामिल कराया, जबकि रिंकू की पसंद की डिशेज पनीर टिक्का और मटर मलाई भी खास तौर पर परोसी गईं।