फ्रैक्चर दाहिने हाथ में, प्लास्टर बाएं पर
उत्तर प्रदेश के देवरिया स्थित महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में कथित चिकित्सकीय लापरवाही का मामला सामने आया है। छह वर्षीय बच्ची के दाहिने हाथ में फ्रैक्चर होने के बावजूद अस्पताल कर्मचारियों ने उसके बाएं हाथ पर प्लास्टर चढ़ा दिया। घटना के बाद जांच के आदेश दे दिए गए हैं।