दिल्ली में सेप्टिक टैंक हादसा, तीन की मौत
दिल्ली के मुंडका इंडस्ट्रियल एरिया में सेप्टिक टैंक में उतरे तीन लोगों की जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर दिल्ली फायर सर्विस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन तीनों को मृत अवस्था में बाहर निकाला गया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल है।