ईरान समझौते पर पूर्व एनएसए का हमला
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन ने ईरान के साथ हुए नए समझौते की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने इसे अमेरिकी रणनीतिक हितों के लिए नुकसानदायक बताते हुए कहा कि इस समझौते से ईरान को खुद को फिर से मजबूत करने का अवसर मिल सकता है।