लखनऊ में हाई अलर्ट जारी, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
दि राइजिंग न्यूज। लखनऊ। 10 मई 2025 । भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और खुफिया एजेंसियों की सतर्कता के बीच उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। संभावित खतरों को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने राजधानी के भीतर और बाहर सख्त सुरक्षा प्रबंध किए हैं।
दि राइजिंग न्यूज। लखनऊ। 10 मई 2025 ।
भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और खुफिया एजेंसियों की सतर्कता के बीच उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। संभावित खतरों को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने राजधानी के भीतर और बाहर सख्त सुरक्षा प्रबंध किए हैं।
हर कोने पर तैनात है कड़ी निगरानी
लखनऊ के चौक, हजरतगंज, अलीगंज, गोमतीनगर, कैसरबाग और आलमबाग जैसे संवेदनशील इलाकों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
हर चौराहे और हाइवे क्रॉसिंग पर AK-47 से लैस, बुलेटप्रूफ जैकेट पहने पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है।
हाईवे और शहर के बॉर्डर सील
लखनऊ को जोड़ने वाले सभी प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों जैसे:
-
NH-27
-
NH-30
-
NH-24
साथ ही सुलतानपुर, बाराबंकी, कानपुर, सीतापुर और उन्नाव की ओर जाने वाले रूटों पर चेक पोस्ट बनाए गए हैं।
हर वाहन की सख्ती से जांच हो रही है। ड्रोन और CCTV कैमरों से निगरानी की जा रही है।
पुलिस बल पूरी तरह अलर्ट
-
सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियाँ रद्द
-
छुट्टी पर गए कर्मियों को तत्काल ड्यूटी पर बुलाया गया
-
DSP से लेकर कॉन्स्टेबल तक हर अधिकारी 24x7 ड्यूटी पर
-
पैदल गश्त और मोबाइल टीमों को सक्रिय किया गया है
जनता से सहयोग की अपील
पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
अफवाहों पर ध्यान न दें, और जो अफवाह फैलाएगा, उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।