राम रहीम की पैरोल खत्म जेल वापसी
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह 30 दिन की पैरोल पूरी करने के बाद रोहतक की सुनारिया जेल वापस लौट गया। शुक्रवार शाम वह आश्रम की गाड़ियों के काफिले के साथ जेल पहुंचा, जहां हनीप्रीत इंसां भी मौजूद रही। वर्ष 2020 से अब तक राम रहीम को कई बार पैरोल और फरलो मिल चुकी है, जिसको लेकर समय-समय पर राजनीतिक और सामाजिक बहस भी होती रही है।