तीन स्वदेशी युद्धपोतों से बढ़ी समुद्री ताकत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता में आयोजित समारोह में भारतीय नौसेना को तीन नए स्वदेशी युद्धपोत INS अग्रय, INS दूनागिरी और INS संशोधक समर्पित किए। पूरी तरह भारत में निर्मित इन युद्धपोतों के शामिल होने से देश की समुद्री सुरक्षा, निगरानी क्षमता और सामरिक शक्ति को नई मजबूती मिलेगी।