यूपी में 170 सीटों पर कांग्रेस की नजर, सपा के लिए खींची नई लकीर
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कांग्रेस ने अपनी रणनीति तेज कर दी है. पार्टी ने ए ग्रेड की 170 विधानसभा सीटों की पहचान की है और इन्हीं सीटों को लेकर गठबंधन वार्ता में मजबूत दावा पेश करने की तैयारी कर रही है. कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के बयानों ने सपा और कांग्रेस के रिश्तों को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है.