पाक ने रास्ता रोका, IAF बनी ढाल, बचाईं 227 जिंदगी
दि राइजिंग न्यूज | नई दिल्ली। 23 मई, 2025 । बुधवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब दिल्ली से श्रीनगर जा रही IndiGo फ्लाइट 6E 2142 भयंकर तूफान और ओलों के बीच फंस गई। 227 यात्रियों की जान दांव पर थी। पायलट ने पाकिस्तान के लाहौर ATC से अनुरोध किया कि विमान कुछ देर के लिए पाकिस्तानी एयरस्पेस में प्रवेश कर सके, लेकिन जवाब था – सख्त इनकार।
दि राइजिंग न्यूज | नई दिल्ली। 23 मई, 2025 ।
बुधवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब दिल्ली से श्रीनगर जा रही IndiGo फ्लाइट 6E 2142 भयंकर तूफान और ओलों के बीच फंस गई। 227 यात्रियों की जान दांव पर थी। पायलट ने पाकिस्तान के लाहौर ATC से अनुरोध किया कि विमान कुछ देर के लिए पाकिस्तानी एयरस्पेस में प्रवेश कर सके, लेकिन जवाब था – सख्त इनकार।
दरअसल, पाकिस्तान की सिविल एविएशन अथॉरिटी की ओर से जारी NOTAM A0220/25 के तहत भारतीय नागरिक और सैन्य विमानों के लिए उनका एयरस्पेस बंद है। यह प्रतिबंध 23 मई की मध्यरात्रि तक प्रभावी है। इस कारण लाहौर ATC ने विमान को इजाज़त नहीं दी।
स्थिति बेहद नाजुक थी। तभी भारतीय वायुसेना (IAF) ने मोर्चा संभाला। नॉदर्न एरिया कंट्रोल ने फौरन इंडिगो के पायलट को वैकल्पिक मार्ग और ग्राउंड स्पीड की जानकारी देना शुरू किया। मौसम बिगड़ता जा रहा था, लेकिन वायुसेना की सहायता और नियंत्रण से विमान को श्रीनगर एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया।
DGCA ने घटना की जांच शुरू कर दी है। पायलट ने आपातकालीन स्थिति घोषित की थी और राहत की बात ये रही कि सभी यात्री और क्रू पूरी तरह सुरक्षित हैं।
यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि जब कोई मुँह मोड़ लेता है, तो भारत की वायुसेना ढाल बन जाती है।