वाह रे पाकिस्तान! भारत में मौजूद ही नहीं एयरबेस, उन्हें तबाह करने का दावा कर दुनिया में उड़वाई खिल्ली

पाकिस्तानी सेना के एक अधिकारी ने भारत के दो ऐसे एयरबेस तबाह करने का दावा किया, जिनका अस्तित्व ही नहीं है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की जमकर फजीहत हो रही है।

वाह रे पाकिस्तान! भारत में मौजूद ही नहीं एयरबेस, उन्हें तबाह करने का दावा कर दुनिया में उड़वाई खिल्ली

दि राइजिंग न्यूज | अंतरराष्ट्रीय  | 20 मई 2026

पाकिस्तान एक बार फिर अपने ही दावों के कारण दुनिया भर में मजाक का विषय बन गया है। इस बार पाकिस्तानी सेना के एक अधिकारी ने दावा किया कि उसने भारत के दो बड़े एयरबेस पर सफल मिसाइल हमला किया, लेकिन जांच में सामने आया कि जिन एयरबेस का नाम लिया गया, उनका भारत में कोई अस्तित्व ही नहीं है। इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की जमकर किरकिरी हो रही है और लोग उसकी सैन्य जानकारी व भूगोल पर सवाल उठा रहे हैं।

 पाकिस्तानी अधिकारी के दावे ने खोली पोल

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पाकिस्तानी सेना का एक अधिकारी दावा करता दिखाई दे रहा है कि 10 मई 2025 को पाकिस्तान ने भारत के “राजौरी एयरबेस” और “मामून एयरबेस” को सफलतापूर्वक निशाना बनाया। अधिकारी ने बड़े आत्मविश्वास के साथ कहा कि दोनों ठिकानों को मिसाइल हमले में तबाह कर दिया गया।लेकिन जैसे ही लोगों ने इन दोनों एयरबेस की जानकारी तलाशनी शुरू की, पाकिस्तान का दावा पूरी तरह झूठा साबित हो गया। दरअसल राजौरी जम्मू-कश्मीर का एक जिला जरूर है, लेकिन वहां भारतीय वायुसेना का कोई परिचालन एयरबेस मौजूद नहीं है। वहीं मामून पंजाब के पठानकोट क्षेत्र में स्थित एक सैन्य छावनी है, न कि कोई एयरबेस।

वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक

पाकिस्तानी अधिकारी का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने पाकिस्तान को जमकर घेरना शुरू कर दिया। कई लोगों ने कहा कि पाकिस्तान अब कल्पनाओं में युद्ध जीतने लगा है। कुछ लोगों ने तंज कसते हुए लिखा कि पाकिस्तान ने ऐसे एयरबेस तबाह कर दिए जो नक्शों में भी मौजूद नहीं हैं। पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी की पहचान कैप्टन मुनीब जमाल के रूप में बताई जा रही है। वीडियो में वह यह भी कहता नजर आया कि मिसाइल दागने की तैयारी के दौरान आसपास मौजूद आम नागरिकों ने सैनिकों का मनोबल बढ़ाया।  क्योंकि सैन्य अभियान के दौरान आम नागरिकों की मौजूदगी को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं। कई लोगों ने कहा कि पाकिस्तान अपने ही लोगों की सुरक्षा को लेकर लापरवाह रवैया अपनाता है।

भारत की वायु रक्षा प्रणाली ने किया था हमला नाकाम

जानकारी के अनुसार पाकिस्तान ने 10 मई 2025 को ‘फतह-1’ निर्देशित तोप रॉकेट प्रणाली का इस्तेमाल करते हुए भारत पर हमला करने की कोशिश की थी। लेकिन भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने हरियाणा के सिरसा क्षेत्र के ऊपर ही उस मिसाइल को हवा में नष्ट कर दिया था।भारतीय सुरक्षा एजेंसियों का कहना था कि पाकिस्तान की कोशिश पूरी तरह विफल रही और किसी भी सैन्य ठिकाने को नुकसान नहीं पहुंचा। इसके बावजूद पाकिस्तान लगातार अपने झूठे दावे दुनिया के सामने पेश करता रहा।

दुनिया भर में पाकिस्तान की हो रही फजीहत

इस पूरे मामले के सामने आने के बाद पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी आलोचना हो रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि बिना तथ्य जांचे ऐसे दावे करना किसी भी देश की सैन्य विश्वसनीयता को कमजोर करता है।रक्षा मामलों के जानकारों का मानना है कि पाकिस्तान अपनी घरेलू राजनीति और जनता को प्रभावित करने के लिए ऐसे दावे करता है, लेकिन सोशल मीडिया और खुली जानकारी के दौर में अब झूठ ज्यादा देर तक छिप नहीं पाता।

 लगातार घिर रहे शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख आसिम मुनीर पहले ही कई मुद्दों पर अंतरराष्ट्रीय आलोचना झेल रहे हैं। अब इस नए विवाद ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।पाकिस्तान की सरकार और सेना केवल बयानबाजी में मजबूत हैं, जबकि हकीकत में उनके दावों की सच्चाई कुछ और ही होती है। यही वजह है कि एक बार फिर पाकिस्तान को दुनिया के सामने शर्मिंदगी उठानी पड़ रही है।