माफिया को मिट्टी में मिलाकर बुंदेलखंड को दी नई पहचान: महोबा में बोले सीएम योगी
उत्तर प्रदेश के महोबा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 88 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष और माफिया पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले बुंदेलखंड की पहचान पिछड़ेपन और अपराध से थी, लेकिन अब विकास और कानून-व्यवस्था की नई पहचान बन चुकी है।
दि राइजिंग न्यूज़ | महोबा | 21 जून 2026
महोबा में 88 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण
उत्तर प्रदेश के महोबा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 88 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बुंदेलखंड अब तेजी से विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
माफिया और विपक्ष पर सीएम योगी का हमला
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माफिया और विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले बुंदेलखंड की पहचान माफिया और पिछड़ेपन से होती थी, लेकिन अब सरकार ने इस क्षेत्र को विकास की नई पहचान दी है। सीएम योगी ने कहा कि जिन लोगों ने क्षेत्र को लूटा और अराजकता फैलाई, उन्हें कानून के दायरे में लाकर स्थिति बदली गई है। योगी आदित्यनाथ ने कहा, "गोरखगिरी एडवेंचर टूरीज्म बने, महोबा को पहचान दें, यहां निकलने वाले पत्थर को पहचान दें. यह सिर्फ नींव नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका का निर्वहन करता है." उन्होंने आगे कहा कि जब पान की बात आती है, तो मुझे महोबा का देसवारी पान याद आता है आल्हा ऊदल जैसे वीर पैदा हुआ गुरु गोरखनाथ ने लंबे वक्त तक पूजा की थी. इसलिए मैं यहां की परम्परा को नमन करता हूं. यहां के देशवारी पान को हमारी सरकार जियो टैग देकर वैश्विक मान्यता दिलाई है.
बुंदेलखंड के विकास पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज बुंदेलखंड में सड़कों का जाल बिछ रहा है, सिंचाई सुविधाएं बढ़ रही हैं और युवाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि सरकार की योजनाओं से क्षेत्र की तस्वीर तेजी से बदल रही है। सीएम योगी ने कहा, "बुन्देलखण्ड को बदनाम किया गया था. यहां पर भू और खनिज माफिया हावी थे. माफिया को मिट्टी मे मिलाकर बुंदेलखंड को एक्सप्रेस-वे से जोड़ने का काम हमारी सरकार ने किया है. मुझे महोबा ओर चरखारी में आकर खुशी होती है कि यहां जल संरक्षण का कार्य हो रहा है. माफिया को मिट्टी में मिलाने का संकल्प लिया था, आज एक्सप्रेसवे बन रहा है." उन्होंने आगे कहा कि जल संरक्षण के लिए चंदेल कालीन राजाओं की तर्ज पर आगे बढ़ाएंगे. यहां की बनी ब्रह्मोस मिसाइल जब ऑपरेशन सिंदूर में मिसाइल दागी तो पाकिस्तान घबड़ाने लगा. कबरई के जिन किसानों ने अपनी भूमि डैम के लिए दी थी, उन्हें कई साल तक मुआवजा नहीं मिला लेकिन हमने उन किसानों को मुआवजा दिया. युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों की उलटी गिनती शुरू होना तय है
जनता को दिया संदेश
सीएम योगी ने जनता से अपील की कि वे विकास की इस यात्रा में सरकार का साथ दें और अफवाहों से दूर रहें। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बुंदेलखंड प्रदेश का सबसे तेजी से विकसित होने वाला क्षेत्र बनेगा।