कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण की मदद से इटली भेजी गई पहली खेप
उत्तराखंड की देहरादून लीची ने यूरोपीय बाजार में ऐतिहासिक एंट्री कर ली है। एपीडा की मदद से पहली बार एक मीट्रिक टन ताजा लीची इटली निर्यात की गई। इस कदम से राज्य के किसानों को बेहतर दाम मिलने और भारतीय फलों की वैश्विक पहचान मजबूत होने की उम्मीद है।