न्यायपालिका पर फर्जी पोस्ट हटाने का आदेश
दिल्ली हाईकोर्ट ने न्यायपालिका के खिलाफ प्रसारित किए जा रहे फर्जी, भ्रामक और अपमानजनक सोशल मीडिया पोस्ट्स को गंभीरता से लेते हुए विभिन्न सोशल मीडिया मंचों को 24 घंटे के भीतर ऐसी सामग्री हटाने का निर्देश दिया है। अदालत ने न्यायपालिका की गरिमा और संस्थागत विश्वास बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया।