स्कूल में लगी भीषण आग: 300 बच्चों का सुरक्षित रेस्क्यू
जापान की राजधानी टोक्यो के एक प्राथमिक विद्यालय में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग स्कूल की चौथी मंजिल पर स्थित संगीत कक्ष के पास भड़की। समय रहते 300 से अधिक छात्रों और शिक्षकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।