राम मंदिर चढ़ावे पर बड़ा रहस्य
अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़ी कथित अनियमितताओं की जांच में नया मोड़ सामने आया है। एसआईटी जांच के दौरान लगभग 60 किलोग्राम चांदी की शिलाओं और कई बहुमूल्य हारों का रिकॉर्ड नहीं मिलने से मामला और गंभीर हो गया है। जांच एजेंसियां अब चढ़ावे के रिकॉर्ड, स्टोर प्रबंधन और संबंधित दस्तावेजों की गहन पड़ताल कर रही हैं।